रायपुर. गोबरा नवापारा इलाके के एक कांग्रेसी पार्षद ने एक महिला की पिटाई कर दी. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, जब पार्षद महिला से मारपीट कर रहा था तो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड हो गया. जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा नगर पालिका के वार्ड 16 से मंगराज कांग्रेस पार्टी के पार्षद हैं. उनकी कार में सामने की तरफ पार्षद लिखी नेम प्लेट लगी है. बुधवार को पास ही रहने वाली दुर्गा साहू के 4 साल के बच्चे ने उनकी कार में लगी नेम प्लेट को खेल-खेल में तोड़ दिया.
http://निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका सूर्यवंशी प्रथम, अजय कुमार द्वितीय
दोपहर में पार्षद के बेटे ने इसी बात पर बच्चे को पीट दिया था. बाद शाम को जब मंगराज घर पहुंचे तो टूटे नेम प्लेट पर उनकी नजर पड़ी. उन्होने दुर्गा को बुलाया गालियां दी, जब दुर्गा ने कहा कि उसके बेटे को भी पीटा गया है, तो जवाब मिलता देख पार्षद का पारा बढ़ गया और उन्होने महिला को पीट दिया. तंग आकर महिला का परिवार मामले की शिकायत लेकर गोबरा थाने पहुंचे. पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कह रही है.
http://Vivo X60, X60 Pro, X60 Pro+ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







