बिलासपुर. शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा जल संसाधन विभाग के प्रार्थना भवन में अल्पसंख्यक अधिकार निबंध प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया था. जिसमें स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ की लोक गीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति दी. इस प्रस्तुति को विशिष्ट अतिथियों द्वारा सराहा गया. महाविद्यालय के निबंध प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका सूर्यवंशी, द्वितीय अजय कुमार बंजारे, तृतीय हसनैन रब्बानी, साथ ही जयेन्द्र कुमार साहू, ओंकार सोनकर, सुमन सोनी, सत्या बैरागी, आशिक मनु, अनिमेष खलखो ने भी भाग लिया. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, सचिव एमआर खान अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ एवं रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ केके सिन्हा उपस्थित रहे.
http://Vivo X60, X60 Pro, X60 Pro+ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
विश्व क्षय दिवस पर स्वयंसेवक-सेविकाओं ने घर-घर जाकर किया जागरूक

बिलासपुर. शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर (छ.ग) के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने गुरूवार को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर मिनी बस्ती जरहाभाठा में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया. साथ ही लोगों से अनुरोध किया कि अगर किसी को सप्ताह भर से अधिक खांसी, सर्दी है तो वे अपने नजदीक अस्पताल में जाकर जाँच कराएं ताकि हम क्षयमुक्त भारत व विश्व बना सकें. सम्पूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्योतिरानी सिंह, रासेयो के जिला संगठक डॉ. संजय तिवारी के निर्देशानुसार एवं दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. केके सिन्हा व डॉ. रंजू गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम में दलनायक अजय कुमार बंजारे, दलनायिका प्रियंका, जयेन्द्र कुमार साहू, हसनैन रब्बानी, सुमन सोनी, अनिमेष खलखो, रघुवीर पैकरा, ओमकार सोनकर, रश्मि खान, भूमिप्रिया सिदार, राहुल नुरुटी, आशिक मनु उपस्थित रहे.
http://निया ने रेड क्रॉप टॉप में किया धांसू डांस, वीडियो हो रहा वायरल







