बलौदाबाजार. भाटापारा तहसील के अंतर्गत हल्का नम्बर 30 ग्राम केशला के पटवारी श्रीमती भूमिका रानी कन्नौजे को ऋण पुस्तिका एवं नामांतरण के एवज में रिश्वत लेने की गंभीर शिकायत पर भाटापारा एसडीएम ने हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. भाटापारा एसडीएम श्रीमती इंदिरा देवहारी ने बताया कि सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन पर उक्त कार्रवाई की गई है. श्रीमती भूमिका रानी कन्नौजे का अतिरिक्त प्रभार पटवारी धीरज पैकरा हल्का नम्बर 46 को दिए गए हैं. इसके साथ ही निलंबन के अवधि के दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा एवं उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय भाटापारा होगा.
http://नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाया, 3 जवान शहीद
लोकवाणी में इस बार नया बजट, नए लक्ष्य विषय पर होगी बात
बेमेतरा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार नया बजट, नए लक्ष्य विषय पर बातचीत करेंगे. इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 24, 25 एवं 26 मार्च को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 17 वीं कड़ी का प्रसारण 11 अप्रैल 2021 को होगा. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.
http://सरकार का फैसला, 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को लगेगी वैक्सीन







