नारायणपुर. नक्सलियों ने मंगलवार को DRG जवानों से भरी बस में ब्लास्ट कर दिया. इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए और 8 घायल हैं. ब्लास्ट के दौरान बस में 24 जवान सवार थे. सूचना मिलते ही बैकअप फोर्स को मौके पर रवाना कर दिया गया है. सभी जवान एक ऑपरेशन में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार जिले के कड़ेनार इलाके में धौड़ाई और पल्लेनार के बीच घना जंगल है. नक्सलियों ने यहीं पर घात लगाकर बस को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया है. बताया जा रहा है कि यह जवान मंदोड़ा जा रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि शहीद जवानों की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल जवानों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन जारी है.
http://सरकार का फैसला, 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को लगेगी वैक्सीन
सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक की नियुक्ति
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) एवं अन्य योजनाओं में सामाजिक अंकेक्षण कार्यों के संपादन के लिए मोहन चैरियन सैमुअल को सामाजिक अंकेक्षण इकाई का संचालक नियुक्त किया गया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मंत्रालय (महानदी भवन) से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. सैमुअल की संविदा नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है.
http://मुख्यमंत्री पेंशन योजना अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल







