আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्कूलों में कार्यरत स्टॉफ को नियमित रूप से आना होगा स्कूल

Published on: March 22, 2021
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आगामी आदेश तक राज्य के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. स्कूल बंद रहने के दौरान स्कूलों में कार्यरत समस्त स्टॉफ, शिक्षणगण और अन्य कर्मचारियों को नियमित रूप से स्कूल आना होगा. इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि स्कूल बंद रहने के दौरान स्कूलों में कार्यरत स्टॉफ कोरोना संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूर्व की भांति सभी कार्यालयीन दिवसों में शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें. इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के आदेशानुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी.

http://लकड़ियां काटकर मुर्गी फार्म का निर्माण, ग्रामीणों ने किया तहसीलदार का घेराव

स्वयंसेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण और कक्षाएं स्थगित

रायपुर. कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पढ़ना-लिखना अभियान अंतर्गत विकासखण्ड और संकुल स्तर पर आयोजित स्वयंसेवी शिक्षकों का ऑफलाइन प्रशिक्षण और ऑफलाइन साक्षरता कक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है. राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक एवं सदस्य सचिव डी. राहुल वेंकट ने इस आशय के आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन को जारी कर दिए हैं.

http://शिव-पार्वती विवाह देखने उमड़ पड़ा हुजूम, 26 को तुलसी वर्षा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now