আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मनरेगा : जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर से फेंकवाया जा रहा

Published on: March 19, 2021
---Advertisement---

बागबाहरा. गांवों में मनरेगा योजना के तहत विभिन्न काम स्वीकृत किया गया है पर पंचायतों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने कोई भी सरकारी अमला नहीं पहुंच रहा है. रोजगार सहायकों के द्वारा बनाकर लाए गए मस्टररोल के आधार पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है. काम का मूल्यांकन और सत्यापन नहीं किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि रात के अंधेरे में निर्माण एजेंसी द्वारा जेसीबी से मिट्टी की खुदाई करवाई जा रही है और दिन में उसी मिट्टी को मजदूरों से बाहर करवाया जा रहा है. कुछ जगह तो मशीन से मिट्टी खुदवाकर ट्रैक्टर से फेंकवाया जा रहा है. मनरेगा में जब मशीन का उपयोग हो रहा है तो उस मशीन और ट्रैक्टर का भुगतान कहां से और कैसे किया जा रहा है.

http://शाम को लगवाया कोरोना वैक्सीन, अलसुबह मौत

वहीं दूसरा पहलू यह भी है जब मजदूर काम ही नहीं कर रहे हैं तो मस्टररोल कैसे बनाए जा रहे हैं यह जांच का विषय है. जब मशीन से काम करवाया जा रहा है तो यह निश्चित है कि मजदूरों के नाम से फर्जी मस्टररोल बनवाया जा रहा है. मनरेगा में मशीनरी का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंध है तो किसके इशारे पर यह सब हो रहा है और मशीन चलाने वाले रोजगार सहायकों और सरपंचों के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर मशीन का उपयोग क्यों किया जा रहा है इसकी तहकीकात करना भी उचित नहीं समझा जा रहा है. नाम न छापने की शर्त पर एक रोजगार सहायक ने बताया कि मनरेगा में मशीन का उपयोग करने व मशीन के एवज में मस्टररोल बनाने से उन्होने मना किया पर सरपंच और पंच उनकी बातों की अनसुनी कर मनमानी करने लगे तो मजबूर होकर उन्होने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया.

http://Hero Destini 125 और Maestro 110 का 100 मिलियन एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now