আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शाम को लगवाया कोरोना वैक्सीन, अलसुबह मौत

Published on: March 19, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम सावित्रीपुर में गुरूवार को टीकाकरण करवाए एक वृद्ध की आज सुबह अचानक मौत हो गई. कोविड-19 वैक्सीन लगाने के 12 घण्टों के अंदर हुई इस मौत ने प्रशानिक हलकों में बेचैनी बढ़ा दी है. बहरहाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ गुप्ता घटना की जानकारी मिलते ही सावित्रीपुर पहुंचकर मौत का कारण जानने में जुट गए हैं. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार गुरुवार देर रात ग्राम सावित्रीपुर निवासी विभीषण बंजारे पिता रामप्रसाद की तबीयत अचानक बिगड़ी और सीने में दर्द उठा. इसके बाद अलसुबह करीब चार बजे विभीषण ने दम तोड़ दिया.

http://Hero Destini 125 और Maestro 110 का 100 मिलियन एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

विभीषण की मौत चूंकि कोविड वैक्सीन लगवाने के 12 घण्टे के भीतर ही हुई है इसलिए अब यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और सभी ओर चर्चाओं एवं अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है. वहीं दूसरी ओर स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि मृतक पूर्व से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हो सकता है. कोविड वैक्सीन सभी उम्र के लोग क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचकर लगवा रहे हैं. इस घटना के बाद भी लोग सभी टीकाकरण केंद्रों में पहुंचकर वैक्सीन ले रहे हैं. श्री गोलछा ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

http://सीएम भूपेश इस दिन किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का करेंगे भुगतान

कल 128 को लगा था टीका

इधर, स्थानीय खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने इस प्रतिनिधि को बताया कि उक्त घटना कोविड-19 वैक्सीन की वजह से नहीं हुई क्योंकि मृत्यु पूर्व जो लक्षण बताए जा रहे हैं उससे वैक्सीन के असर वाले कोई संकेत नहीं हैं. कल सावित्रीपुर में कुल 128 ग्रामीणों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है. इसके अलावा विकासखण्ड के करीब दर्जनभर स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोविड-19 टीकाकरण जारी है. मृतक विभीषण का पोस्टमार्टम टीकाकरण अधिकारी डॉ गुप्ता, बीएमओ डॉ तारा अग्रवाल एवं प्रशासनिक टीम की उपस्थिति में किया गया. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया बावजूद उनका विसरा परीक्षण हेतु राजधानी भेज दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now