सरायपाली. स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुक्रवार 19 मार्च से 26 मार्च तक समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित है. उक्त भागवत कथा सुश्री प्रियंका बालविदुषी सुपुत्री आचार्य सुभाष महाराज बोंदा वाले एव पदमलोचन महाराज के ओजमयी सुमधुर वाणी से श्रवण करने का नगरवासियों को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार शुक्रवार 19 मार्च को श्रीमद् भागवत अमृत कथा, शनिवार 20 मार्च को शिव विवाह, रविवार 21 मार्च को ध्रुव प्रहलाद चरित्र,
सोमवार 22 मार्च को वामन अवतार व श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म, मंगलवार 23 मार्च को श्रीकृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, 56 भोग, बुधवार 24 मार्च को रासलीला रुक्मणी मंगल, गुरुवार 25 मार्च को सुदामा चरित्र श्याम फागण, फूल होली, शुक्रवार 26 मार्च को तुलसी वर्षा, महाआरती, महाभोग भंडारा का आयोजन है. श्रीमद्भागवत का आयोजन मां संतोषी सेवा समिति के तत्वावधान में किया जाएगा. आयोजक समिति द्वारा सभी भक्तजनों से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है.
http://गौठानों में हो रहा उच्च गुणवत्तायुक्त केंचुआ खाद का उत्पादन
फेसिलिटेटर के लिए वॉक इन इंटरव्यूह 22 को
कोरिया. जिले के लाईसेंसी आदान प्रदायकों के लिए Diploma in Agricultural Extension Services for Input Dealers (DAESI) पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाना है. पाठ्यक्रम के संचालन हेतु एक फेसिलिटेटर की आवश्यकता है. जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता कृषि एवं समवर्गीय विषय में मास्टर डिग्री निर्धारित की गई है. कृषि गतिविधियों में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी. यह नियुक्ति एक वर्ष हेतु 17 हजार रुपए प्रति माह के लिए की जाएगी। इस पद हेतु अभ्यर्थी का वॉक इन इंटरव्यू 22.03.2021 को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इच्छुक योग्य अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता की मूलप्रति के साथ कार्यालय उप संचालक कृषि बैकुण्ठपुर में उपस्थित हो सकते हैं.
http://राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए कुसुम साहू का चयन







