আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नई Kawasaki Ninja ZX-10R भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: March 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Kawasaki Ninja ZX-10R सुपरबाइक के लेटेस्ट मॉडल को भारतीय बाजार में 14,99,000 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. अपडेटेड मॉडल को दो कलर ऑप्शन- लाइम ग्रीन और फ्लैट एबोनी टाइप 2 में उपलब्ध कराया जाएगा. नए मॉडल अपडेट के साथ, बाइक के स्टाइलिंग में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं. इसके साथ ही बाइक के इंजन को अपडेट किया गया है जो मशीन के ओवरऑल प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का दावा करते हैं. नई बाइक में कावासाकी रिवर मार्क के साथ एक एरोडायनामिक ऊपरी काउल, ऊपरी काउल में बनाया गया नया विंगलेट्स, एक अपडेटेड हैंडलबार, एक नया टेल काउल डिजाइन और फुटपेग्स को नई जगह दी गई है.

http://जल समस्या निवारण के लिए मिली बड़ी सौगात, भेखलाल ने माना पीएम का आभार

अपडेटेड स्टाइलिंग के अलावा, बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ-साथ ब्लूटूथ-इनेबल्ड TFT कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे नए एक्सटीरियर फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें कावासाकी की रेडियोलॉजी एप भी दी गई है. इन बदलावों के अलावा, इसमें एक नया बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 998 cc, लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 13,200 rpm पर 200 bhp (रैम एयर के साथ 210 bhp) का पावर और 11,400 rpm पर 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. पावरट्रेन को अब एक नए एयर-कूल्ड ऑयल कूलर के साथ एक फिंगर-फॉलोअर वॉल्व एक्चुएशन सिस्टम मिलता है. इस सुपरबाइक में कई फीचर्स मिलते हैं. इसमें इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग डेम्पर, कॉर्नरिंग मैनेजमेंट फंक्शन, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, लॉन्च कंट्रोल, पावर मोड्स, राइडिंग मोड्स और एक बायडायरेक्शनल क्विक शिफ्टर शामिल है.

http://कार्य में लापरवाही, दो एसडीओ सहित तकनीकी सहायकों को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now