बागबाहरा. जनपद उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता भेखलाल साहू ने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल जैसे समस्या का निराकरण करने, शुद्ध और साफ पेयजल व्यवस्था करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के तहत बागबाहरा जनपद पंचायत क्षेत्र में जल समस्या निवारण के लिए बड़ी सौगात दी है. इस योजना से वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण इलाकों में निवासरत लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में जल जीवन मिशन अभियान लागू किया गया है. श्री साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार मानते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में वरदान साबित होगा। इस योजना के तहत वर्ष 2020-21 के लिए जनपद पंचायत क्षेत्र के कई ग्रामों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. जिसके तहत 7733 घरों में 20 करोड़ 07 लाख 92 हजार रुपए की अनुमानित लागत से विकासखंड के 29 ग्राम पंचायतों में पानी टंकी निर्माण,
http://कार्य में लापरवाही, दो एसडीओ सहित तकनीकी सहायकों को नोटिस
पाइप लाइन विस्तार कर घरेलू नल कनेक्शन द्वारा घर-घर जल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों को पीने का पानी लेने के लिए दूर जाना पड़ता है. इस समस्या को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना शुरू की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को मिशन की घोषणा की थी जिसके बाद योजना को मूर्त रूप मिल गया है. ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में जिन सपनों को संजोया, उन्हें साकार होते भी हम सब देख रहे हैं, चाहे वह हर घर तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों का निर्माण करना हो या फिर उज्जवला योजना के तहत माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाना या फिर आवास योजना. समय रहते इन सभी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है. इसी सोच और संकल्प के साथ प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन योजना की घोषणा की, जिसका संकल्प वर्ष 2024 तक ग्रामीण आवासों को नल से स्वच्छ जल पहुंचाना है. जल जीवन मिशन 2021 के तहत बागबाहरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोमा 75.76 लाख रुपए की लागत से 338 नल कनेक्शन,
बिराजपाली 61.80 लाख रुपए की लागत से 122 नल कनेक्शन, घुंचापाली 86.22 लाख रुपए की लागत से 375 नल कनेक्शन, टेमरी 63.92 लाख रुपए की लागत से 232 नल कनेक्शन, जुनवानी खुर्द 74.90 लाख रुपए की लागत से 323 नल कनेक्शन, खेमड़ा 82.96 लाख रुपए की लागत से 351 नल कनेक्शन, देवरी 97.88 लाख रुपए की लागत से 417 नल कनेक्शन, बकमा 70.07 लाख रुपए की लागत से 210 नल कनेक्शन, पतेरापाली 65.22 लाख रुपए की लागत से 268 नल कनेक्शन, दारगांव 56.51लाख रुपए की लागत से 163 नल कनेक्शन, सिर्री पठारीमुड़ा 47.69 लाख रुपए की लागत से 115 नल कनेक्शन, हरनादादर 79.15 लाख रुपए की लागत से 298 नल कनेक्शन, जुनवानी कला 80.18 लाख रुपए की लागत से 282 नल कनेक्शन, अरण्ड 76.21लाख रुपए की लागत से 217 नल कनेक्शन, बीकेबाहरा 40.87 लाख रुपए की लागत से 233 नल कनेक्शन,
http://चाणक्य नीति : इन तीन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान
मोहन्दी 102 लाख रुपए की लागत से 334 नल कनेक्शन, नर्रा 143 लाख रुपए की लागत से 512 नल कनेक्शन, बोइरगाँव 73.32 लाख रुपए की लागत से 226 नल कनेक्शन, एमकेबाहरा 83.66 लाख रुपए की लागत से 364 नल कनेक्शन, सम्हर 77.74 लाख रुपए की लागत से 208 नल कनेक्शन, विन्द्रावन 133 लाख रुपए की लागत से 595 नल कनेक्शन, कसेकेरा 83.65 लाख रुपए की लागत से 296 नल कनेक्शन, शिकारीपाली 55.37 लाख रुपए की लागत से 115 नल कनेक्शन, परसूली 78.76 लाख रुपए की लागत से 232 नल कनेक्शन, टोंगो पानी 39.81 लाख रुपए की लागत से 196 नल कनेक्शन, तेंदूकोना 39.91 लाख रुपए की लागत से 187 नल कनेक्शन, खट्टी 38.64 लाख रुपए की लागत से 224 नल कनेक्शन, सुअरमार 39.67 लाख रुपए की लागत से 85 नल कनेक्शन, दाबपाली 34.95 लाख रुपए की लागत से 215 घरेलू नल कनेक्शन ग्राम योजना शामिल है. श्री साहू ने यह बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में नल जल योजना की गुणवत्ता के लिए हर गांव में जल व स्वच्छता समिति व गांव के लोग इसके क्रियान्वयन में सहभागी होंगे ताकि सभी को स्वच्छ पानी की निरंतर उपलब्धता रहेगी.
अराजक सरकार से डरने की ज़रूरत नहीं : रेणुका सिंह https://t.co/rQMjT5njf8
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 16, 2021
जानिए आखिर क्यों 2 हजार रुपए के नोटों की नहीं हो रही दो साल से छपाई? https://t.co/toISes6Dnm
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 16, 2021
मुख्यमंत्री ने की कोरोना से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील https://t.co/p2GFhk1RUf
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 16, 2021







