जगदलपुर. गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत् खरीदी गई गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने में महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़कर रोजगार के अवसर देना है. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यो और गौठानों से संबंधित निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उक्त बातें कलेक्टर रजत बंसल ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा हॉल में आयोजित जिला पंचायत के विभिन्न शाखाओं की समीक्षा बैठक में कही.
http://चाणक्य नीति : इन तीन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान
कलेक्टर ने मनरेगा, मॉडल गौठान, गोधन न्याय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, कठा लगाऊ बुटा, धान चबूतरा निर्माण, नवीन ग्राम पंचायत भवनों का निर्माण, नरवा जतन सहित अन्य विकास कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री बंसल ने कार्यो के प्रति लापरवाही बरतने के लिए चार तकनीकी सहायक और दो एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए. बैठक में कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थलों में शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही शौचालय का उपयोग करने वालों से यूजर चार्ज भी लेने कहा.
http://इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त







