আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लापरवाह पटवारियों के विरुद्ध कार्रवाई, एक निलंबित, दो को नोटिस

Published on: November 4, 2019
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कसडोल तहसील में काम के प्रति लापरवाह तीन पटवारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इनमें एक को जहाँ निलंबित कर दिया गया है, वहीं दो पटवारियों के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित करने के लिए नोटिस थमाई गई है. अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कसडोल ने तीनों के विरुद्ध आज यह कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि कसडोल तहसील के हल्का  नम्बर 11 मोहतरा के पटवारी गंगा प्रसाद बांधे को निलंबित कर दिया गया है. बांधे पिछले माह बिना सूचना और अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहा है.

http://IPL में आ रहा है ‘पावर प्लेयर’ नियम, मैच के दौरान कभी भी बदल सकते हैं खिलाड़ी

उनकी गैर मौजदूगी से राज्य सरकार का महत्वपूर्ण काम- गिरदावरी, फसल प्रविष्टि और धान पंजीयन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. निलम्बन की अवधि में बांधे का मुख्यालय तहसील कार्यालय कसडोल के कानूनगो शाखा में रहेगा. उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. इसी प्रकार दो अन्य पटवारी- प्रकाश दास मानिकपुरी और अजय मलिक को विभागीय जांच शुरू करने के लिए नोटिस जारी की गई है. उन पर गलत फसल प्रविष्टि और धान रकबा सत्यापन में लापरवाही का आरोप लगाया गया है.

http://मच्छरदानी से ढंके कुंए में मिला लापता बच्ची का शव, हत्या की आशंका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now