আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘दुष्कर्म का मामला साबित कर रहा, बच्चियों से लेकर महिलाओं की अस्मत और जान ख़तरे में’

Published on: March 15, 2021
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश में नाबालिग बच्चियों से लेकर उम्रदराज़ महिलाओं के साथ लगातार हो रही दुष्कर्म की वारदातों के लेकर प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के दायरे में आ गई है. उन्होने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के नित-नए शिगूफे छोड़कर सियासी लफ़्फ़ाजी कर रही प्रदेश सरकार को दम तोड़ती क़ानून-व्यवस्था को लेकर ज़रा भी फ़िक्र नहीं है. श्री साय ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर सियासी नौटंकियों में मशगूल प्रदेश सरकार आदिवासी बच्चियों और महिलाओं की अस्मत की हिफ़ाज़त तक नहीं कर पा रही है, उससे महिला सशक्तिकरण की उम्मीद रकना बेमानी ही हो गया है.

http://बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में आतंकी आरिज खान को फांसी

उन्होने जशपुर ज़िले के बगीचा थाना के पंड्राभाठ में कोरवा जनजाति की दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सामने आने पर कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस सत्ता में आई है, महिलाओं की अस्मत और जान, दोनों ही हर क़दम पर हर पल ख़तरे में नज़र आ रही है. प्रदेश का कोई इलाका इन शर्मनाक वारदातों से अधूता नहीं रह गया है, बावज़ूद इसके प्रदेश सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में नाकारा साबित हो रही है. राष्ट्रपति की दत्तक विशेष संरक्षित कोरवा जनजाति समुदाय के साथ लगातार हो रही दुष्कर्म की वारदातों के अलावा अन्याय, अत्याचार और दग़ाबाजी जैसे आपराधिक कृत्य प्रदेश सरकार के सत्ता-संरक्षण में बढ़ते जा रहे हैं.

http://आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से पत्नी को घायल कर पति ने लगाई फांसी

उन्होने कहा कि आदिवासी समुदाय के साथ प्रदेश सरकार का लापरवाही भरा यह रवैया क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदेश सरकार अपने पिछले दो साल के कार्यकाल में दुष्कर्म समेत दीग़र अपराधों के बढ़ते ग्राफ पर ज़रा तो शर्म महसूस करे. श्री साय ने कटाक्ष कर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि दूसरों को हंटर का ताना मारने के बजाय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सरकार की कार्यप्रणाली दुरुस्त नहीं करेंगे तो प्रदेश की जनता के हंटर के दर्द से कांग्रेस बिलबिलाती नज़र आएगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now