আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रोशनी सांखला को जिला पुलिस ने किया सम्मानित

Published on: March 14, 2021
---Advertisement---

बागबाहरा. खेमराज लक्ष्मीचंद शासकीय महाविद्यालय बागबाहरा की अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ में पं रविशंकर शुक्ल महाविद्यालय एमकॉम फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रोशनी हेमंत सांखला को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने रविवार को महासमुंद टाउनहाल में सम्मानित किया. बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने पुलिसअधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक के मार्गदर्शन में बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़रीदादर की रोशनी हेमंत सांखला को आमंत्रित कर सम्मानित किया.

http://फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने पर पंचायत सचिव निलंबित

रोशनी ने सम्मान के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद ज्ञापित की हैं. उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन से सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूँ, मैं खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ. मैं सभी बहनों से अपील करना चाहती हूं कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अच्छे अंकों से पास हों. दुनिया में हर चीज का बंटवारा होता है लेकिन शिक्षा ऐसी चीज है जिसका बंटवारा नहीं होता. जब हम शिक्षित होंगे तो दूसरों को शिक्षित कर सकते हैं. बालिका शिक्षित होंगी तो वो दो कुल को शिक्षित करती हैं. हमें सरकारी नौकरी को ध्यान में रखकर पढ़ाई नहीं करना चाहिए. अच्छी तरह से पढ़ेंगे तो सरकारी नौकरी खुद हमें घर तक लेने आएगी.

http://रेणुका पवार का नया गाना ‘तेरी खातर’, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now