महासमुंद. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में विकसित करने और पहचान दिलाने के लिए राज्य शासन कटिबद्ध है. जो भी कदम उठाने पड़े वो उठाएं जाएंगे. सिरपुर का पुरा वैभव बहुत ही विस्तृत है. जो लगभग 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इस तरह अन्य जगह विस्तारित बौद्ध केन्द्र नहीं है. उन्होंने कहा कि सिरपुर, डोंगरगढ़ और मैनपाट को टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की तैयारी की जा रही है. पर्यटन सर्किट से जुड़ जाने से इस ओर सैलानियों का रूझान बढ़ेगा. जल्दी ही सिरपुर विश्व मानचित्र पर अंकित होगा. श्री बघेल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने सिरपुर के विकास के लिए 211.52 लाख के कार्यों की घोषणा की.
http://थूक लगाकर बना रहा था तंदूरी रोटी, वीडियो वायरल होने के बाद शख्स गिरफ्तार
इनमें 25 लाख रुपए की लागत से गेट का निर्माण, 73 लाख रुपए की लागत से सिरपुर मार्ग पर 04 तालाबों का सौंदर्यीकरण, 50 लाख रुपए की लागत से सिरपुर मार्ग पर 06 उपवन निर्माण, सिरपुर के रायकेरा तालाब के लिए 25 लाख रुपए और कोडार-पर्यटन (टैटिंग एवं बोटिंग) के लिए राशि की घोषणा की. उन्होंने इस मौके पर तथागत संदेश मासिक पत्रिका सिरपुर बौद्ध विशेषांक का विमोचन किया और आर्टिस्टों द्वारा बनाई गई पेंटिंग एक्जिविशन का अवलोकन किया तथा पेंटिंग की सराहना की. मुख्यमंत्री ने भदंत नागार्जुन सुरई ससई और आचार्य विचार साहेब का चींवर भेंट कर सम्मानित किया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ हेरिटेज एंड कल्चरल फॉउंडेशन के आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री को शोध संगोष्ठी पर आधारित स्मारिका भेंट की गई.
http://ऋषभ पंत के रिवर्स स्वीप शॉट का कायल हुआ क्रिकेट जगत, इस अंदाज़ में की तारीफ







