আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मच्छरदानी से ढंके कुंए में मिला लापता बच्ची का शव, हत्या की आशंका

Published on: November 4, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. शनिवार दोपहर तुमगांव से लापता तीन वर्षीया अवनी की लाश आज सुबह घर के कुंए में तैरती पाई गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे किराएदार का पुत्र नहाने के लिए पानी लेने गया तो कुएं शव देखा तब दौड़ते हुए मकान मालिक और परिजनों को बताया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. बच्ची का शव मिलने के बाद से परिजनों का हाल-बेहाल है. गांव में शोक की लहर है. बता दें कि मृतका अवनी कुछ दिनों पूर्व दीवाली और छठ पर्व मनाने परिजनों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां आई थी. मृतका अवनी के पिता मृत्युंजय ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कहा है कि लापता होने के बाद से वे बच्ची की लगातार तलाश कर रहे थे.

http://शादी के लिए दबाव डालने से नाराज प्रेमी के भाई ने कर दी युवती की हत्या

उन्होंने दो दिन कुंएं में भी कांटा डालकर बच्ची की तलाश की थी. आज अचानक कुंए में बच्ची का शव देखकर वे खुद हतप्रभ हैं. उन्होंने बताया कि कल रात पड़ोसियों ने कुंए में कोई चीज फेंकने की आवाज सुनी है. कुंआ पूरी तरह मच्छरदानी से ढंका हुआ है जिसे ईंट से चारों ओर दबाया गया है फिर बच्ची कुंए में कैसे गिर सकती है. हालांकि, घटना कैसे हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है जिस पर पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या था. मामले में पूछताछ से और बात भी सामने आएगी. फिलहाल मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

http://श्रीनगर में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड हमला, 15 लोग घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now