আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी के लिए दबाव डालने से नाराज प्रेमी के भाई ने कर दी युवती की हत्या

Published on: November 4, 2019
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. युवती द्वारा प्रेमी युवक पर शादी के लिए दबाव डालने से नाराज प्रेमी के भाई ने युवती की हत्या कर दी और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर निवासी मृतिका सुनीता कुशवाहा पिता शंभू कुशवाहा (35) का आरोपी डीहपारा नवागढ़ अनवर खान पिता शब्बीर खान (38) के छोटे भाई जमीर खान के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी युवक का भाई शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण कर रहा था. इसी बीच युवती ने शादी के लिए युवक पर दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया. युवती ने इस बात को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी और युवक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया था.

http://श्रीनगर में आतंकवादियों ने किया ग्रेनेड हमला, 15 लोग घायल

मामले में युवक की गिरफ्तारी भी हुई थी, लेकिन इस बीच दोनों के बीच समझौता हो गया. युवक ने युवती को शादी का आश्वासन दिया और मामला रफा-दफा हो गया. इसके बाद युवक अचानक गायब हो गया. युवती को खबर मिली कि युवक ने शादी कर ली है. इसके बाद रविवार रात युवती युवक के घर नवागढ़ पहुंची. युवती को अपने घर के सामने हंगामा करते देख प्रेमी युवक का भाई आग बबूला हो गया और उसने पहले तो पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या कर दी और इसके बाद पेट्रोल छिड़कर उसपर आग लगा दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद देर रात थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है.

http://इस टीवी एक्ट्रेस का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, किए गए अश्लील वीडियो कॉल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now