बलौदाबाजार. ड्यूटी से अपने घर लौट रहे एक एएसआई की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अभनपुर निवासी एएसआई देवनाथ वर्मा (45) अपने परिवार सहित बलौदाबाजार में रहते थे. करीब दो माह पहले ही उनकी पलारी थाने में पोस्टिंग हुई थी. वह रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 4 बजे ड्यूटी खत्म कर बलौदाबाजार स्थित घर लौट रहे थे. इसी दौरान सकरी बाइपास पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला. उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. बताया जा रहा है कि गश्त पर उनकी ड्यूटी थी. पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है.
http://6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर हटकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे. महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी. मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी.
http://आमिर खान-एली अवराम का गाना ‘हरफनमौला’ रिलीज, सिजलिंग केमिस्ट्री उड़ा देगी होश







