আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: March 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy M12 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए रखी गई है. हालांकि, इसकी इंट्रोडक्टरी शुरुआती कीमत 9,999 रुपए रखी है. इस स्मार्टफोन को अट्रैक्टिव ब्लैक, एलिगेंट ब्लू और ट्रेंडी एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी बिक्री दोपहर 18 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगी. ग्राहक इसे ऐमेजॉन, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक कार्ड कस्टमर्स को 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा.

http://आमिर खान-एली अवराम का गाना ‘हरफनमौला’ रिलीज, सिजलिंग केमिस्ट्री उड़ा देगी होश

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला सैमसंग का ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड One UI Core OS पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ .5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) TFT इनफिनिटी-V डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 6GB तक रैम के साथ Exynos 850 प्रोसेसर मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB की है और इसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. साथ ही इसमें 5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है. इसका फ्रंट कैमरा 8MP का है. इसकी बैटरी 6,000mAh की है और इसमें 15W चार्जर का सपोर्ट दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है.

http://रहें अलर्ट : फ्लिपकार्ड से मंगाया ग्राफिक्स टेबलेट, निकली पानी की बोतल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now