नई दिल्ली. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उर्वशी रौतेला का हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ रिलीज हुआ है. इस वीडियो ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है. अब उर्वशी ने इस म्यूजिक वीडियो का BTS वीडियो, इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें वे साड़ी पहनकर बारिश में डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उर्वशी बारिश में रेड साड़ी पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं.
http://‘साइना’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस को पसंद आ रहा परिणीति का अंदाज
उन्होने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- किशोर कुमार की आवाज बॉलीवुड की संगीत में हमेशा जिंदा रहेगी. मुझे इस गाने के जरिए एक मौका मिला फिर से इसे पर्दे पर दिखाने का. उर्वशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उर्वशी के सांग ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ को सिंगर अजय केसवानी ने गाया है और इसका म्यूजिक विक्की-हार्दिक ने रिक्रिएट किया है. इस वीडियो को यूट्यूब पर अब तक लाखों से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि उर्वशी रौतेला जल्द ही तेलगु फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में नजर आएंगी. देखिए वीडियो-
http://अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने ने मचाया धमाल, मिले 80 लाख व्यूज










