नई दिल्ली. परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘साइना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसी के साथ लोग भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी से भी रुबरू हुए. फिल्म का यह ट्रेलर और परिणीति का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. साइना नेहवाल के किरदार में परिणिती की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है. बचपन से लेकर बड़े होने तक फिल्म में साइना के लुक को हुबहू उन्हीं की तरह रखने की कोशिश की गई है. परिणीति ने साइना के किरदार में पूरा जोश ओर जज्बा दिखाया है.
http://सहायक प्राध्यापक के लिए 31 से साक्षात्कार, दस्तावेजों का सत्यापन एक दिन पूर्व
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे साइना की मां ने उसे खेल के इस मैदान में उतरने के लिए कितना प्रोत्साहित किया और हरदम उनका हौंसला बढ़ाया. ट्रेलर के एक सीन में परिणीति का हरियाणवी टोन भी मजेदार है. कुल मिलाकर ट्रेलर में साइना के करियर की शुरुआत से लेकर चैंपियनशिप जीतने तक की झलकियों को पेश किया गया है. बता दें फिल्म साइना 26 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है. साइना के कोच पुलेले गोपीचंद के रोल में मानव कौल नजर आएंगे वहीं एक्टर परेश रावल भी अहम रोल में हैं. एक्ट्रेस मेघना मलिक साइना की मां के किरदार में नजर आ रही हैं. देखिए ट्रेलर-










