আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब तक 1188 लोगों को लगाया जा चुका कोरोनारोधी टीका

Published on: March 7, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. विकासखंड के पांच स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड टीकाकरण अभियान जारी है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब तक कुल 1188 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है. जानकारी के अनुसार पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र में विगत 5 दिनों से टीकाकरण का कार्य चल रहा है. यहां अब तक 642 बुजुर्गों एवं 45 वर्ष से ऊपर के बीमारों को वैक्सीन दी जा चुकी है. इसके अलावा विकासखण्ड के अन्य 5 स्वास्थ्य केंद्रों में विगत 2 दिनों से टीकाकरण किया जा रहा है. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार बम्हनी में 118, पिरदा में मात्र 86, सलडीह में 169 एवं सांकरा स्वास्थ्य केंद्र में 173 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. अब तक कुल 1188 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं.

http://स्व. नंदकुमार पटेल के नाम से किया जाएगा बिरगांव कॉलेज का नामकरण

एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि प्रतिदिन पिथौरा विकासखण्ड के 5 केंद्रों में प्रतिदिन 100-100 लोगों को कोविशील्ड टीका लगाया जाना है. अभी 45 से 59 वर्ष की आयुवर्ग में सूचीबद्ध बीमारी से पीड़ित लोग और 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है. श्री गोलछा ने बताया कि लोगों में वैक्सीन के प्रति विश्वास जागृत करने नगर एवं स्थानीय निकाय द्वारा नियमित रूप से मुनादी कर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपील की जा रही है. ग्रामों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों के द्वारा डोर टू डोर संपर्क कर वैक्सीन के बारे में बताया जा रहा है. इसके अलावा सभी विभागों द्वारा समन्वय कर अधिक से अधिक टीकाकरण को प्रोत्साहित कर रहे हैं.

http://9 अप्रैल से होगा आईपीएल 2021 का आगाल, शेड्यूल जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now