नई दिल्ली. 2021 TVS Apache RTR 200 4V का नया सिंगल-चैनल एबीएस वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है. टीवीएस मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में इसके नए वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.28 लाख रुपए रखी है. इसमें सेगमेंट फर्स्ट राइडिंग मोड्स फीचर मिलता है. यानी, अलग-अलग रास्तों और हालातों में बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए स्पोर्ट, अर्बन और रेन जैसे तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन के साथ प्री-लोड एडजस्टमेंट और प्रीमियम शोए सस्पेंशन मिलता है. ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें, तो इसके फ्रंट में 270 मिलीमीटर और रियर में 240 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक मिलता है. इसमें फ्यूल इंजेक्शन, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी +), एलईडी हेडलैंप, स्लिपर क्लच, ब्लूटूथ इनेबल्ड स्मार्टकनेक्ट सिस्टम और रियर रेडियल टायर दिए गए हैं.
इसके बीएस6 मॉडल में कंपनी ने एक नया मैट ब्लू पेंट स्कीम भी शामिल किया है. इसके सिंगल-चैनल एबीएस वेरिएंट में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 198 सीसी, सिंगल सिलिंडर, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है. इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 20.54 bhp की मैक्सिमम पावर और 7000 आरपीएम पर 18.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसके स्पोर्ट मोड में 9,000 आरपीएम पर 20.54 bhp की पावर और 7,250 आरपीएम पर 17.25 Nm का टॉर्क मिलता है. इस मोड में 127 kmph की टॉप स्पीड मिलती है. वहीं, इसके रेन और अर्बन मोड में 7800 आरपीएम पर 17 bhp की पावर और 5750 आरपीएम पर 16.51 Nm का टॉर्क मिलता है. इस मोड में 105 kmph की टॉप स्पीड मिलती है.
http://पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की सूची










