नई दिल्ली. शहनाज गिल और बादशाह का नया गाना ‘FLY’ रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही यह म्यूजिक वीडियो यूट्यूब सहित सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने लगा है. शहनाज गिल और बादशाह पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं. इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में बादशाह और शहनाज के अलावा उताना अमित ने भी परफॉर्म किया है. डी सोल्जर्ज का इसमें संगीत है. गाने के बोल बादशाह ने ही लिखे हैं. सॉन्ग में शहनाज का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.
http://इनाम का लालच देकर महिला से हजारों रुपए की ठगी
दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा हैं. वीडियो में शहनाज विंटर आउटफिट में हैं. वे लेपर्ड प्रिंट जैकेट में नजर आ रही हैं. इसके अलावा वे व्हाइट आउटफिट में भी नजर आ रही हैं. र्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ एक फिल्म ‘हौसला रख’ में भी नजर आएंगी. ये पंजाबी फिल्म शहनाज के लिए काफी बड़ा ब्रेक साबित हो सकती है. शहनाज और दिलजीत की ये फिल्म इस साल दशहरे पर, 15 अक्टूबर को रिलीज होगी. वहीं, बादशाह का हाल ही टॉप टकर सॉन्ग भी रिलीज हुआ है. बादशाह ने अपने करियर में इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं. देखिए वीडियो-










