महासमुंद. इनाम का लालच देकर एक महिला के साथ हजारों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर बसना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक बनडबरी निवासी गुलेश्वरी चौहान ने पुलिस को बताया कि बीते 14 जनवरी को उनके मोबाइल 9770776546 में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन नं 7478086620 से फोन कर विनरशिप कंपनी में ड्रा में सेकण्ड इनाम कार मिलेगा कहकर रजिस्ट्रेशन के लिए 4500 जमा करना है, एवं मोबाइल नं 8343908018 में आईडी भेजने के लिए कहा और बैंक खाता नं 20099687500 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0001190 में उक्त रकम को जमा करने कहा.
http://IndvsEng : पंत-सुंदर की पारी से भारत मजबूत, इंग्लैंड पर 89 रन की बढ़त
उन्होंने फोन पे के माध्यम से 4500 जमा कर दिया. कुछ समय बाद जीएसटी क्लीयर करने के नाम से 13200 जमा करने कहा जिसे भी उसने फोन पे के माध्यम से जमा किया। कुछ देर तक ईनाम की राशि छह लाख रुपए खाता में नहीं आने पर फोन कर रकम नहीं आने की बात बताने पर एक दूसरा खाता नं 31404634789 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0000176 देकर उसमें 19800 जमा करने कहा जो इतना रकम नहीं है बोलने पर 17 हजार रुपए जमा करने कहा तब 17 हजार रुपए जमा कर दिया फिर भी अपने खाते में रकम नहीं आने पर उन्होने पुन: फोन करने पर बैंक कर्मचारियों को खुश करने के नाम पर 25 हजार रुपए जमा करने कहा. तब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ जिसकी शिकायत पुलिस से की. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.
http://एमकॉम की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में बागबाहरा सांखला परिवार की बेटी रोशनी अव्वल







