আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एमकॉम की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में बागबाहरा सांखला परिवार की बेटी रोशनी अव्वल

Published on: March 5, 2021
---Advertisement---

बागबाहरा. एमकॉम की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में बागबाहरा खंड के छोटे से गांव बोड़रीदादर के विजयलाल सांखला परिवार की बेटी रोशनी सांखला पिता हेमंत कुमार सांखला अव्वल हैं. रोशनी शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा की छात्रा हैं. सांखला परिवार की बेटी ने एक बार फिर प्रावीण्य सूची में आकर परिवार, शहर एवं महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है. उल्लेखनीय है कि रोशनी की बड़ी बहन सपना सांखला एवं गूंजा सांखला गोल्ड मैडल अर्जित कर चुकी हैं. रौशनी की बड़ी बहन सुरभि पारस सांखला पढ़ाई पश्चात जैन भगवती दीक्षा ग्रहण कर परिवार, समाज, बागबाहरा तथा महाविद्यालय का नाम रोशन कर चुकी हैं. रोशनी इसके पूर्व बागबाहरा महाविद्यालय में लगातार पांच वर्षों से प्रथम स्थान अर्जित की हैं. उन्होने बताया कि इसके पहले एमकॉम की पढ़ाई में प्रदेशभर में किसी भी विद्यार्थी ने सर्वाधिक अंक 1680 नहीं लाए.

http://SFDR मिसाइल का सफल परीक्षण, मारक क्षमता 100-200 किमी

यह पहला अवसर है कि उन्हे उपरोक्त अंक प्राप्त करने में सफलता मिली है. रोशनी ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बागबाहरा महाविद्यालय में अच्छी पढ़ाई होने के कारण वे आज प्रदेश में प्रथम स्थान पर हैं. सभी विद्यार्थियों को लगन से पढ़ाई करनी चाहिए ऐसे करने से सभी अच्छे अंकों से उतीर्ण हो सकते हैं. उन्होने कहा कि अब वे राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रही हैं. वे असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहती हैं ताकि वे आगे विद्यार्थियों को प्रेरणा दे सकें. प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर, उपाध्यक्ष भेखलाल साहू, रोशनी के बड़े पापा पारस सांखला, जनपद सदस्य ममता रमेश चंद्राकर मुनगासेर, रोशनलाल चंद्राकर, पुनीत सिन्हा, कुमार ढीढी, पवन चंद्राकर सहित उनके सहपाठियों, रिश्तेदारों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now