नई दिल्ली. SBI, HDFC के बाद अब ICICI Bank ने भी होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है. ICICI Bank ने ऐलान किया कि होम लोन की ब्यजा दरें घटाकर 6.7 परसेंट कर दी गई हैं, जो कि 10 साल में सबसे कम है. ICICI Bank की नई होम लोन दरें आज यानी 5 मार्च 2021 से ही लागू हैं. ग्राहक 75 लाख रुपए तक का होम लोन 6.7 परसेंट पर ले सकते हैं. इसके बाद होम लोन की दर 6.75 परसेंट रहेगी. अगर कस्टमर सस्ती होम लोन दरों का फायदा उठाना चाहते हैं तो उनके 31 मार्च तक का वक्त है, क्योंकि ये स्कीम सिर्फ 31 मार्च 2021 तक ही लागू रहेगी.
http://ड्रग्स केस में NCB ने दाखिल की 30 हजार पन्नों की चार्जशीट, रिया समेत 33 आरोपियों के नाम
ऐसे खरीदार जो ICICI Bank के खाताधारक नहीं हैं, वो डिजिटल तरीके से भी होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए वो बैंक की वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप iMobile Pay का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा नए ग्राहक करीबी ICICI Bank की शाखा जाकर भी होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ग्राहकों को डिजिटल तरीके से लोन का Instant Sanction मिलता है.
http://64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy A32 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत










