আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy A32 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: March 5, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सैमसंग ने नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन को एक ही वेरिएंट 6GB RAM और 128GB के साथ पेश किया गया है. इस वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए रखी गई है. ग्राहक इस फोन को चार कलर Awesome Violet, Awesome black, Awesome Blue और Awesome White में खरीद सकते हैं. फोन को 1035.56 रुपए की EMI पर भी खरीदा जा सकता है. साथ ही कंपनी पेटीएम वॉलेट के जरिए पहले ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपए तक का कैशबैक भी दे रही है. फोन में 6.4 इंच का Infinity-U फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. फोन का डिस्प्ले 90 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आया है.

http://पीएफ खाताधारकों को राहत, EPFO ने नहीं घटाई ब्याज दर

फोन 6GB RAM और 128GB के साथ आता है, और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप फोन के स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में Samsung Knox का प्रोटेक्शन दिया गया है. सैमसंग गैलेक्सी A32 स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन के बैक में मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा, फोन के पीछे 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस फोन में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W एडॉप्टिव फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

http://बगैर मास्क पहने बैठक में पहुंचे अधिकारी, कलेक्टर के निर्देश पर जुर्माना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now