बलौदाबाजार. मास्क नहीं पहनकर बैठक में पहुंचे 6 अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया. मास्क नहीं लगाकर सार्वजनिक बैठक में शामिल होने और कानून का उल्लंघन करने पर उनसे 100-100 रुपए का जुर्माना लिया गया. दरअसल, कलेक्टर सुनील कुमार जैन गुरूवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे. गौठान के काम-काज की समीक्षा शुरू करने के पहले उनकी नजर मास्क नहीं लगाने वाले अफसरों पर पड़ी. छह अफसर बिना मास्क पहने पाए गए. कलेक्टर ने उन्हें खूब फटकार लगाई और कोविड प्रोटोकॉल का हर समय पालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए. उन्होंने नायब तहसीलदार को बैठक में बुलाकर मास्क धारण नहीं करने वाले अधिकारियों से 100-100 रुपए का जुर्माना स्वरूप चालान कटवाया.
http://IndvsEng : इंग्लैंड की पहली पारी 205 रन पर सिमटी, स्टंप्स तक भारत 24/1
उन्होंने सभी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को हमेशा मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि आमदनी अर्जित करने का गौधन न्याय योजना अभिनव उपाय है. सभी महिला समूहों और पशुपालकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है. उन्होंने गौठान समितियों को गोबर के भुगतान में हो रही विलंब को दूर करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने तरबूज, खरबूज, ककड़ी की खेती के लिए नदी की भूमि महिला समूहों को प्राथमिकता के साथ आवंटित करने को कहा है. उन्होंने कहा कि समूहों द्वारा खेती करने से ज्यादा संख्या में महिलाओं को फायदा मिलेगा
http://आवेदन नहीं लिया, अधिकारी बोले- और कोई काम नहीं है क्या, कलेक्टर से शिकायत







