नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 679 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद 45 हजार रुपए से नीचे पहुंच गया. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 44,760 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 45,439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज गिरकर 1,719 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी कमी दर्ज की गई.
http://‘सदन में सिर्फ हाथ उठाने और मेज थपथपाने के अलावा स्थानीय प्रतिनिधि की और कोई अहमियत नहीं’
चांदी के दाम में 1,847 रुपए प्रति किग्रा की बड़ी गिरावट देखने को मिली. दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इस कीमती धातु के दाम 1,847 रुपए की गिरावट के साथ 67,073 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज चांदी का भाव घटकर 26.08 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमी का असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आया है. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था. इससे दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 679 रुपए प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.









