আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सामने हाथी देख हड़बड़ाया चालक, अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली समेत पलटी

Published on: November 3, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. रेत लेने नदी घाट जा रहा एक ट्रेक्टर चालक सामने हाथी देख हड़बड़ा गया. वह ट्रेक्टर को सड़क किनारे लगा रहा था पर अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली समेत पलट गई. हालांकि इस घटना में ट्रेक्टर चालक की जान बाल-बाल बच गई. जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक ट्रेक्टर चालक रेत लेने सेनकपाट जा रहा था. इसी दौरान एक दंतैल सड़क पार कर रहा था उसे देखने के बाद चालक जान बचाने के लिए ट्रेक्टर को किनारे उतार रहा था जिससे ट्रेक्टर ट्राली समेत पलट गई. बताया जाता है कि ट्रेक्टर चालक को राहगीरों ने आगे जाने के लिए मना किया था लेकिन ट्रेक्टर चालक नहीं माना और आगे बढ़ गया. ग्रामीणों के मुताबिक एक दंतैल हाथी पिछले पांच दिनों से लगातार इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है.

http://SBI ने जारी किया अलर्ट, ये मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट

मोहगांव में मेडिकल से चोरी

महासमुंद. भीमखोज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में चोर ने बीती रात फिर एक मेडिकल में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके का मुआयना कर जांच में जुट गई. पुलिस के मुताबिक मोहगांव के जेबी मेडिकल स्टोर्स के शटर का लॉक को काटकर चोर ने दुकान से साबुन और अन्य सामानों के साथ गल्ले के नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया. बोइरगांव निवासी दुकानदार नरेश साहू सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का लॉक कटा देख उन्हें घटना की जानकारी मिली.

http://सिक्का हथेली में दबाने देकर ले भागा किशोर से सोने की अंगूठी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now