আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बैंक कैशियर पर देशी तमंचा से फायरिंग, फिर बैग लूटकर भागे बदमाश

Published on: March 1, 2021
---Advertisement---

रायगढ़. धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. ग्रामीण बैंक के कैशियर पर अज्ञात बाइक सवारों ने देशी तमंचे से गोली दागी है. कैशियर पर फायरिंग करते हुए कागजात से भरा बैग लूटकर बदमाश कापू की तरफ भाग गए. हालांकि इस वारदात में बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा है. जिस बैग को लेकर बदमाश भागे, उसमें कागज भरे हुए थे. कैशियर भी सुरक्षित हैं. उन्हें पीठ पर गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है. जानकारी के अनुसार CMPID कॉलोनी निवासी विनोद कुमार लकड़ा खम्हार स्थित ग्रामीण बैंक में कैशियर हैं.

http://मुंबई सागा का गाना ‘शोर मचेगा’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

वे सोमवार सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी पर बैंक जाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे. रास्ते में मिरिगुड़ा के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक सवार 4 बदमाश पहुंचे और उन्हें पीठ पर गोली मार दी. गोली लगते ही विनोद सड़क पर गिर पड़े और बैग उनके हाथ से छूटकर गिर गया. बाद बदमाश बैग उठाकर वहां से भाग निकले. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विनोद को सिविल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया गया है. गोली विनोद की कंधे के पास लगी है. बताया जा रहा है कि बैग में जरूरी कागजात लेकर विनोद घर से निकले थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

http://मिस इंडिया दिल्ली मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now