मुंबई. जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की मल्टी-स्टारर थ्रिलर फिल्म मुंबई सागा का गाना ‘शोर मचेगा’ रिलीज हो गया है. जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. गाने ‘शोर मचेगा’ को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने को यो यो हनी सिंह और होमी दिल्लीवाला ने गाया है. गाने के बोल दोनों ने मिलकर लिखे हैं वहीं गाने को म्यूजिक हनी सिंह ने दिया है. हनी सिंह के इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर आग लगा दी है. ग्लैमर के तड़के के साथ गाने में जॉन अब्राहम का बहुत ही इंटेंसिव लुक दिखाया गया है.
http://मिस इंडिया दिल्ली मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल
वहीं, इमरान हाशमी के कुछ विजुअल्स भी गाने में एड किए गए हैं, जिनमें वह गैंगस्टर्स का खात्मा करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म की बात करें तो फिल्म में बॉलीवुड के कई दमदार कलाकार काम करते हुए नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर ने किया है. मुंबई सागा में इमरान हाशमी, जॉन अब्राहम के साथ काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, महेश मांजरेकर, रोहित रॉय, अमोल गुप्ते, सुनील शेट्टी संग अन्य एक्टर्स हैं. मुंबई सागा, 19 मार्च 2021 में रिलीज होगी. देखिए गाना-
http://सक्ताहा गाड़ा समाज खल्लारी परिक्षेत्र के टेकराम अध्यक्ष बने










