আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सक्ताहा गाड़ा समाज खल्लारी परिक्षेत्र के टेकराम अध्यक्ष बने

Published on: March 1, 2021
---Advertisement---

खल्लारी. खल्लारी परिक्षेत्र सक्ताहा गाड़ा समाज का वार्षिक सम्मेलन खल्लारी स्थित सामाजिक भवन में सम्पन्न हुआ. इस दौरान परिक्षेत्र के सामाजिकजनों ने अपने पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न कराया. जहां सर्वसहमति से निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर समाज के पदाधिकारी व सदस्यों का चुनाव हुआ. जिसमें टेकराम (राहुल) कुलदीप (बोईरगांव) को अध्यक्ष बनाया गया. समाज के अन्य पदाधिकारियों में संरक्षक रामेश्वर चौहान, बृजलाल चौहान एवं सलाहकार राधेश्याम चौहान, रैनू चौहान आदि वरिष्ठजनों को भी संरक्षक व सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उपाध्यक्ष विश्राम मरकाम (नवापारा), सचिव कुलेश्वर भारती (बरबसपुर), सहसचिव तेजराम ताण्डे (पतेरापाली)

एवं संदेशवाहक तुलसीराम चौहान (नवागांव) के आलावा युवा प्रकोष्ठ की टीम में यशवंत चौहान, छगनलाल चौहान, पदुम मरकाम, देवा बघेल, अशोक सागर, प्रेमसागर, लीलाधर बघेल को मौका दिया गया है. इस मौके पर खल्लारी परिक्षेत्र सक्ताहा गाड़ा समाज के वार्षिक सम्मेलन में पदाधिकारियों के सम्पन्न चुनाव में प्रमुख रूप से समाज के वरिष्ठजन सालिकराम, नरोत्तम, कुमार, नंदकुमार, मनराखन, संतोष कुमार, ढेलूराम कुलदीप, बाबूलाल कुलदीप, कन्हैयालाल, ओलूराम, संजू, भागीरथी आदि उपस्थित रहे. जिन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर स्वागत अभिनंदन किया. इसके साथ ही पूर्व पदाधिकारी व वरिष्ठजनों का भी सम्मान श्रीफल भेंटकर किया गया.

http://खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम सरकार बखूबी कर रही : देवेंद्र बहादुर

सभी को साथ लेकर चलेंगे : राहुल

नवनिर्वाचित अध्यक्ष टेकराम (राहुल) कुलदीप ने कहा कि वे समाज के सभी को सदैव साथ लेकर चलेंगे और अपने पद का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए खल्लारी परिक्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे. महिलाओं और बुजुर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कार्यों में उनकी बराबर भागीदारी का ख्याल रखा जाएगा. ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने उच्चतम अंक लाकर समाज को गौरवान्वित किए हैं उनका सम्मान किया जाएगा. इसके आलावा समाज हित में काम करने वाले एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर समाज को नई पहचान देने वाले लोगों को विभिन्न आयोजनों के माध्यम से प्रतिवर्ष सम्मानित भी किया जाएगा. श्री कुलदीप ने आगे कहा कि वे सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर वरिष्ठजनों और युवाओं के सहयोग से समाज को एक नई दिशा प्रदान करने सदैव तत्पर रहेंगे.

http://महंगाई की एक और मार, LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now