আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सबसे सस्ते भाव पर सोना बेच रही है सरकार, कल से खरीदें

Published on: February 28, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 12वीं सीरीज 1 मार्च से ओपन हो रही है और 5 मार्च तक आप इसमें निवेश कर पाएंगे. चालू वित्त वर्ष की यह आखिरी सीरीज है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार गोल्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत 4,662 रुपए प्रति ग्राम तय की है. इससे पहले चालू वित्त वर्ष की दूसरी सीरीज में यानी मई-2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4,590 रुपए प्रति ग्राम थी. वहीं 11वीं सीरीज (फरवरी-2020) में बॉन्ड की कीमत 4,912 रुपए प्रति ग्राम थी. गोल्ड बॉन्ड में किसी तरह की धोखाधड़ी और अशुद्धता की संभावना नहीं होती है. ये बॉन्ड्स 8 साल के बाद मैच्योर होंगे.

http://कल से होने वाले हैं ये बदलाव, आप पर होगा सीधा असर

मतलब साफ है कि 8 साल के बाद भुनाकर इससे पैसा निकाला जा सकता है. यहीं नहीं, पांच साल के बाद इससे बाहर निकलने का विकल्प भी होता है. इस गोल्ड की बिक्री बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए होती है.  सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में प्रारंभिक निवेश की राशि पर प्रति वर्ष 2.50 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है. ब्याज निवेशक के बैंक खाते में अर्ध-वार्षिक रूप से जमा किया जाता है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर टीडीएस लागू नहीं है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता पर, गोल्ड बॉन्ड को भारतीय रुपए में भुनाया जाता है. यह पैसा सीधे निवेशक के बैंक खाते में भेज दिया जाता है.

http://सड़क हादसा : दो बाइकों में भिड़ंत, तीन की मौत, 3 घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now