दुर्ग. तालाब में नहाने जा रही एक 13 साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपियों की धमकी के चलते किशोरी ने अगले दिन परिजन को घटना की जानकारी दी. इस पर शुक्रवार शाम को FIR दर्ज कराई गई. पुलिस ने 5 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. किशोरी के माता-पिता मजदूर हैं और खदान में काम करते हैं. वे रोज की तरह 25 फरवरी को भी खदान में काम करने चले गए थे. घर में किशोरी अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में थी. किशोरी अपने दोनों भाइयों को छोड़कर दोपहर करीब 12 बजे पास के तालाब में नहाने के लिए अपने घर से निकली.
http://शिवराज सरकार का सख्त फैसला, मिलावटखोरी पर मिलेगी उम्रकैद की सजा
इस दौरान वहीं पास में रहने वाले एक परिचित नाबालिग ने उसे घर में झाड़ू लगाने के लिए बुलाया. घर में पहले से ही राजकुमार यादव (34) सहित अन्य आरोपी मौजूद थे. आरोपियों ने किशोरी से अनाचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. डर के चलते किशोरी पहले तो चुप हो गई, लेकिन तकलीफ बढ़ने पर अगले दिन शुक्रवार को अपने परिजन को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद इस मामले में नेवई थाने में शिकायत दर्ज की गई. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी के खिलाफ 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है.
http://इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह







