আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कॉलेज में छात्र और स्कूल में दो शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव

Published on: February 25, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. अब मुंगेली के साइंस कॉलेज में एमएससी का छात्र और जशपुर के नारायणपुर शासकीय हाईस्कूल की दो शिक्षिका पॉजिटिव मिली हैं. कॉलेज को 27 फरवरी तक बंद कर दिया गया है. वहीं नारायणपुर स्कूल में मिली दोनों शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब स्कूल स्टाफ और बच्चों का टेस्ट कराया जाएगा. जशपुर में एंटीजन टेस्ट में शिक्षिका संक्रमित मिली थी. इसके बाद उनके साथ ही की शिक्षिका की जांच की गई तो वह भी पॉजिटिव पाई गई. बता दें कि प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद से राजनांदगांव के युगांतर पब्लिक स्कूल, सूरजपुर के शासकीय विद्यालय और अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में विद्यार्थी और स्टाफ संक्रमित मिल चुके हैं. बिलासपुर के तखतपुर पाली स्थित हाईस्कूल में 3 छात्राएं संक्रमित मिली थीं.

http://कोदो-कुटकी और रागी को समर्थन मूल्य पर खरीदी करने समेत जानिए भूपेश कैबिनेट के निर्णय

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सड़कों का होगा गुणवत्ता परीक्षण

रायपुर. राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, नई दिल्ली के निरिक्षण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों का गुणवत्ता परीक्षण किया जाएगा. छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा गुणवत्ता समीक्षकों का गुणवत्ता परीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी किया किया गया है. जिसके अनुसार ज्योति भूषण श्रीवास्तव मोबाइल नम्बर 9450362291 माह फरवरी में नारायणपुर जिले का एवं अनिल कुमार गुप्ता मोबाइल नम्बर 9410677460 बेमेतरा जिले का दौरा करेंगे और वहां निर्माणाधीन सड़कों का गुणवत्ता परीक्षण करेंगे.

http://‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का टीजर रिलीज, आलिया का दिखा दमदार अवतार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now