আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भोजन की तलाश में शहर पहुंचा हाथी, बाड़ियों की सब्जियों को पहुंचाया नुकसान

Published on: February 23, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. तुमगांव के ब्राह्मणपारा में मंगलवार अलसुबह हाथी की चहल कदमी से अब शहरवासी दहशत में आ गए हैं. बहरहाल, उसे जंगल की ओर खदेड़ा गया है. जानकारी के अनुसार सिरपुर क्षेत्र में निवासरत हाथियों के दल में से सोमवार को एक हाथी भोजन पानी की तलाश में तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में प्रवेश कर गया. ग्रामीणों के अनुसार हाथी तुमगांव के ब्राह्मण पारा वार्ड में घुस गया. बताया जाता है कि उक्त हाथी सुबह करीब 4 बजे पहुंचा और 5 बजे तक वार्ड की गलियों में घूम-घूम कर नागरिकों की बाड़ियों में लगे केला सहित अन्य फलों के पेड़ों को खासा नुकसान पहुंचाया. इस बीच गली का एक आवारा कुत्ता विशालकाय हाथी को देखकर भौंकने लगा तो हाथी ने इस कुत्ते को अपने पैरों से कुचलकर मार डाला.

http://Redmi 9 Power का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

दूसरी ओर सुबह बाहर जाने निकले कुछ लोगों ने जब हाथी को गली में घूमते देखा तो तत्काल हाथी निरोधक दल को सूचना दी. जिस पर वन विभाग की टीम तत्काल तुमगांव पहुंचकर हाथी को समीप के जंगल कक्ष क्रमांक 22 की ओर खदेड़ दिया. तुमगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू पटेल ने उक्त संबंध में बताया कि नगर में एक हाथी वार्ड 6 में मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे घूम रहा था. उक्त हाथी किधर से आया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई पर यह हाथी वार्ड में एक घंटा तक इधर-उधर घूमता रहा और कुछ घरों में लगे केला के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया, वहीं गली में घूम रहे एक आवारा कुत्ते को कुचल दिया है. अलसुबह होने के कारण लोग अपने-अपने घरो में थे. गली सुनसान थी, जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

http://NASA ने जारी किया मंगल पर रोवर के उतरने का वीडियो, पहली बार सुनाई दी लाल ग्रह की आवाज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now