नई दिल्ली. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, एक्टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म ‘रूही’ का पहला गाना ‘पनघट’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही यह गाना इंटरनेट पर छा चुका है. गाने में जाह्नवी कपूर के दिलकश अदाओं पर लोग फिदा हो चुके हैं. गाने में जाह्नवी के साथ वरुण शर्मा और राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं. इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य का है. वहीं, इस गाने को दिव्या कुमार, असीम कौर, जिगर सरैया और सचिन संघवी ने गाया है.
http://शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की शुरूआत, 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति आदेश जारी
बता दें, ‘रूही’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, ट्रेलर में जाह्नवी कपूर के भूतिया अंदाज के अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा का अंदाज भी खूब पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर में जाह्नवी कपूर को एक ऐसी चुड़ैल के रूप में दिखाया गया है, जिसकी नजर शादी वाले घरों पर रहती है. मालूम हो कि फिल्म रूही, 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. रूही का निर्माण जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स के तले किया है. देखिए गाना-










