रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट और महाराष्ट्र बॉर्डर में कोरोना की थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचने हेतु पूर्व में जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब तक हम कोरोना पर विजय प्राप्त नहीं कर लेते तब तक इससे बचने के लिए मास्क पहने, सोशल और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें, थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को धोते रहने से ही हम कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हुए हैं ओर आगे भी इसका पालन करते हुए इसकी रोकथाम कर सकेंगे.
http://ब्लू ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं दिशा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
इस साल राष्ट्रीय लोक अदालत : अप्रैल, जुलाई, सितम्बर और दिसम्बर माह के द्वितीय शनिवार को होगी आयोजित
रायपुर. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन करने के संबंध में तिथि घोषित कर दी गई है. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर से मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत माह अप्रैल, जुलाई, सितम्बर और दिसम्बर 2021 के द्वितीय शनिवार को आयोजित की जाएगी. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन द्वितीय शनिवार 10 अप्रैल 2021, द्वितीय शनिवार 10 जुलाई 2021, द्वितीय शनिवार 11 सितम्बर 2021 और द्वितीय शनिवार 11 दिसंबर 2021 को आयोजित होगी.
http://ऑपरेशन शिवांश : किडनैपिंग के मामले में हुई चौथे आरोपी की गिरफ्तारी







