আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रेमिका के चक्कर में कलेक्टर बंगले से चोरी, कोलकाता एयरपोर्ट से दो गिरफ्तार

Published on: November 2, 2019
---Advertisement---

रायपुर. बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर स्थित सरकारी आवास से हुई चोरी के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई ज्वेलरी और कैश बरामद की है. चोरी करने के बाद आरोपी ज्वेलरी को लेकर फ्लाइट से कोलकाता रवाना हो गए थे. पुलिस के मुताबिक दिवाली की रात सिविल लाइन इलाके के शांति नगर स्थित बेमेतरा की कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के सरकारी बंगले से लाखों के जेवर वन विभाग के दो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने उड़ाए थे. दोनों रायपुर में रह रहे थे. उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वहां की पुलिस ने दबोच लिया. शनिवार को पुलिस टीम आरोपियों को लेकर रायपुर पहुंची.

http://VIDEO : हनी सिंह का नया गाना ‘ठुमका’ रिलीज, बार-बार सुनने का करेगा मन

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरंग निवासी अखिलेश बंगोलिया (27) ने खुलासा किया कि प्रेमिका के चक्कर में उसने जांजगीर-चांपा निवासी ओमप्रकाश यादव (31) के साथ मिलकर लंबा हाथ मारने का प्लान बनाया और कलेक्टर बंगला में घुसकर नकदी समेत सोने-चांदी और हीरा जड़ित जेवर चुराए. कलेक्टर के घर की केयर टेकर ऋतु बरिहा का एटीएम कार्ड भी ले गए थे. बाद में उस एटीएम कार्ड से 50 हजार रुपए निकाल लिए. एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में पैसा निकालते हुए चेहरे पर रुमाल बांधे अखिलेश कैद हो गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का क्लू पुलिस को मिला. आरोपियों की निशानदेही पर जेवर बरामद कर लिए गए हैं.

http://उपकरण वितरण में अनियमितता, दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now