खरसिया. कुक ने बच्चे का अपहरण कर लिया, यह घटना लगभग 6 बजे की थी, पुलिस को 7 बजे के बाद परिजनों ने जानकारी दी. वहीं रात 1 बजे झारखंड के खूंटी जिले से बच्चे को सकुशल बरामद कर कुक सहित अन्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा. घटनाक्रम शनिवार की शाम का है जब 6 वर्ष का बालक शिवांश कुक के साथ कुरकुरे लेने निकला पर देर तक वापस नहीं आया. ऐसे में परिजनों को चिंता सताने लगी, उन्होंने बालक के लापता होने का अंदेशा पुलिस को जताया.
वहीं रेंज आईजी रतनलाल डाँगी, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर, एसडीओपी पीताम्बर पटेल ने शानदार मॉनिटरिंग करते हुए ऐसा चक्रव्यूह बनाया कि मास्टरमाइंड रामखिलावन सहित अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. चंद घंटों की कशमकश के बाद मिली इस खुशखबरी से परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं नगर में पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगने लगे. पुलिस टीम की यह सक्रियता निश्चित ही प्रशंसनीय है सराहनीय है पुरस्कार के योग्य है.
http://इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
बदले की भावना से कुक ने किया था किडनैप
बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले किसी बात को लेकर अपहृत बच्चे शिवांश के परिजनों और कुक में नोक-झोंक हुई थी. ऐसे में बात बढ़ने पर रसोइए को काम से निकाल दिया गया था. शनिवार शाम कुछ सामान छूट जाने का बहाना लेकर कुक लगभग 5 बजे वापस शिवांश के घर आया और बाहर खेल रहे बच्चे पर लाड जताते हुए उसे चिप्स कुरकुरे खिलाने का बहाना बनाकर ले गया. रसोईया लगभग 6 बजे शिवांश को अपनी बाइक में बैठाते हुए वहां से दूर चला गया. काफी देर बाद तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी और उन्होंने बच्चे की खोज खबर लेनी शुरू की. वहीं परिजनों ने जब अपने रसोइए को फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विचऑफ था. ऐसे में घबराए परिजनों ने घटना की सूचना खरसिया चौकी में दी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने एसडीओपी पीताम्बर पटेल एवं टीआई सुमतराम साहू को सूचित किया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच प्रारम्भ की तो अपहृत बच्चा और कुक एक बाइक पर सवार होकर जाते दिखाई दिए. ऐसे में पुलिस द्वारा सभी ओर नाकेबंदी कर दी गई. वहीं रसोइए और बच्चे के सीसीटीवी फुटेज एवं फोटो को वायरल किया, साथ ही रसोइए का आधार कार्ड डिटेल भी सोशल मीडिया में जारी किया गया. अंततः देर रात यह सुखद समाचार आया कि पुलिस ने शिवांश को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली है. इस पूरे घटनाक्रम और पुलिस की सफलता का खुलासा रविवार को आईजी की उपस्थिति में किए जाने की बात कही जा रही है.
http://ब्लू ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं दिशा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
जंगल में शराब बनाते गिरफ्तार, बेचने के लिए घर में छिपाकर रखी 610 लीटर शराब जब्त https://t.co/QBJdTqfbqE
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 20, 2021
नासा ने शेयर की पर्सीवरेंस रोवर की तस्वीरें, दिखा मंगल पर लैंडिंग का अद्भुत नजारा https://t.co/ZemViYYAdb
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 20, 2021







