আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5,000mAh बैटरी के साथ Moto E7 Power भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Moto E7 Power स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट्स पेश किए गए हैं. बेस वेरिएंट में 2GB रैम है, जबकि टॉप वेरिएंट में 4GB रैम दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 7,499 रुपए है. इस कीमत पर 2GB रैम और 32GB वेरिएंट मॉडल खरीद पाएंगे. जबकि टॉप मॉडल की कीमत 8,299 रुपए है. इसकी बिक्री 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे फ्लिपकार्ट और रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा. इसमें MediaTek Helio G25 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ा कर 1TB तक किया जा सकता है.

http://इमरान हाशमी का गाना ‘लुट गए’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Moto E7 Power में फोटॉग्रफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. ये मैक्रो लेंस है. सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने दावा किया है कि इसे एक बार फुल चार्ज करके इसे दो दिन तक चलाया जा सकता है. इसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसमें टाइप सी पोर्ट है, डुअल सिम सपोर्ट है और साथ में हेडफोन जैक भी दिया गया है. इसके अलावा Bluetooth 5.0, Wifi 802.11b/g/n जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन का डिजाइन प्लास्टिक का है और बॉक्स में कवर और चार्जर दिया गया है.

http://Benelli Leoncino 500 BS6 भारत में लॉन्च, BS4 मॉडल से है इतनी सस्ती

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now