আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव

Published on: February 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. वैश्विक दरों में आई गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 239 रुपए की गिरावट के साथ 45,568 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, इससे पहले गुरुवार को सोना 45,807 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी की कीमत भी 723 रुपए की गिरावट के साथ 67,370 रुपये प्रति किलो पर आ गई. बहुमूल्य धातु का पिछला बंद भाव 68,093 रुपए प्रति किलो था.

http://इमरान हाशमी का गाना ‘लुट गए’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,774 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 26.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही. अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है. विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है.

http://Benelli Leoncino 500 BS6 भारत में लॉन्च, BS4 मॉडल से है इतनी सस्ती

http://बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा कोरोनिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now