আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

क्वॉड कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: February 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy A12 को भारत में कंपनी की Galaxy A सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत भारत में 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपए और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए रखी गई है. ये फोन ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध रहेगा. इसकी बिक्री 17 फरवरी से रिटेल स्टोर्स, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए होगी. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Galaxy A12 के साथ 349 रुपए के प्रीपेड रिचार्ज पर जियो ग्राहकों को 3,000 रुपए की वैल्यू का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. साथ ही पार्टनर्स से 4,000 रुपए के वाउचर्स भी मिलेंगे. वहीं, Vi ग्राहकों को 299 रुपए के रिचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट भी मिलेगा.

http://7000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F62 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

ये फोन जीरो-डाउनपेमेंट EMI ऑफर्स के साथ ही उपलब्ध होगा. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड One UI Core 2.5 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) TFT इनफिनिटी-V डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मौजूद है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 48MP का है. साथ ही यहां 5MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है. इस फोन की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है.

http://2021 जावा 42 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now