नई दिल्ली. एक्ट्रेस मोनालिसा आएदिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके फैंस बेसब्री से उनके डांस वीडियोज का इंतजार करते हैं. ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा काफी धांसू अंदाज में ‘कुली नंबर 1’ के गाने ‘मम्मी कसम’ पर थिरकती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में मोनालिसा पर्पल कलर के क्रॉप टॉप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वह वरुण धवन और सारा अली खान के गाने ‘मम्मी कसम’ पर अपनी अदाएं बिखेर रही हैं.
http://IndvsEng : अश्विन के शतक और अक्षर के झटकों से इंग्लैंड पस्त, भारत जीत से 7 विकेट दूर
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा- इस गाने पर काफी देर तक डांस करने का मन है. मोनालिसा ने अपने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया है. वीडियो को अब कई लोग शेयर कर रहे हैं. वहीं कमेंट बॉक्स में लोग मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. देखिए वीडियो-
http://WhatsApp-Facebook को SC की दो टूक- खरबों की होगी आपकी कंपनी, लेकिन प्राइवेसी ज्यादा कीमती










