नई दिल्ली. फिल्म ‘पागलपंती’ का एक धमाकेदार गाना ‘ठुमका’ शनिवार को रिलीज किया गया, जिसे हनी सिंह ने गाया है. जिसे सुनने के बाद आप भी ठुमके लगाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. इस गाने को बार-बार सुनने का मन करेगा और आपके कदम खुद ब खुद थिरकने लगेंगे. हनी सिंह के आवाज में यह गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, यही वजह है कि टी-सीरीज द्वारा अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
http://उपकरण वितरण में अनियमितता, दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
इस गाने में फिल्म के सारे स्टार कास्ट नजर आ रहे हैं. इस सॉन्ग को हनी सिंह ने ही लिखा है और म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है. वहीं कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य हैं, जिन्होंने ऐसे स्टेप्स दिए हैं जो आसानी से फॉलो भी किए जा सकेंगे. बता दें, जॉन अब्राहम के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘पागलपंती’ सिनेमाघरों में इस साल 22 नवंबर को रिलीज होगी.
http://काशी में पावर कट, सरकार ने डायरेक्टर को डिमोट कर बना दिया इंजीनियर










