नई दिल्ली. सैमसंग ने अपने मिडरेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy F62 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपए है. इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 25,999 रुपए है. फोन को लेजर ब्लू, लेजर ग्रीन और लेजर ग्रे कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. फोन की बिक्री 22 फरवरी से फ्लिपकार्ट, जियो रिटेल स्टोर और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी. लॉन्चिंग ऑफर के तहत जियो की ओर से 7,000 रुपये के फायदे मिलेंगे, वहीं फोन के सा 3,000 रुपए तक का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है.
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है. फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर Exynos 9825 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. कैमरे की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर है. वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है जिसका फिल्ड ऑफ व्यू 123 डिग्री है.
http://महंगाई की मार, LPG सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी. फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NFC, USB टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा. फोन में साइड माउंटेड यानी पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें 7000mAh की बैटरी है जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
राधेश्याम का टीजर रिलीज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म https://t.co/ljyLHlObss
— Cg Janadesh (@CJanadesh) February 14, 2021










