नई दिल्ली. आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है. हफ्ते के पहले दिन LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं, जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम में भी 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है. इस बढ़त के बाद अब गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपए हो गई है. इसके पहले यह 719 रुपए का था. यह कीमत आज से ही लागू हो गई है. दूसरी तरफ, पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे हैं. सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई.
http://VIDEO : पंत ने हवा में छलांग लगाते हुए पकड़े दो अद्भुत कैच
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 89 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है और डीजल 79.35 रुपए लीटर हो गया है. इसी प्रकार मुंबई में पेट्रोल 95.46 रुपए और डीजल 86.34 रुपए लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 91.19 रुपए और डीजल 84.44 रुपए लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 90.25 रुपए और डीजल 82.94 रुपए लीटर हो गया है. बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. कुछ जगहों पर इसके दाम 90 से 100 रुपए के बीच पहुंच गए हैं.
http://राधेश्याम का टीजर रिलीज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
Price of LPG gas cylinder (14.2 kg domestic cylinder) hiked by Rs 50 per cylinder; to be at Rs 769 per cylinder in Delhi from 12 am tomorrow.
— ANI (@ANI) February 14, 2021










