আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एएनआर योजना : फेंसिंग पोल इतना जर्जर कि खाली करते वक्त टूट कर बिखर रहा

Published on: February 13, 2021
---Advertisement---

बागबाहरा. वन क्षेत्र को संरक्षित करने कंटीले तार घेरा हेतु सप्लाई की गई फेंसिंग पोल इतना जर्जर है कि खाली करते वक्त टूट कर बिखर रहा है. जब उक्त पोल को सुरक्षा घेरा हेतु खड़ी करेंगे तो उसमें सिर्फ तार ही शेष बचेगा फेंसिंग पोल में लगाए गए सीमेंट और गिट्टी झड़ते जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बागबाहरा वन परिक्षेत्र के कोमाखान क्षेत्र के ग्राम भालूकोना जंगल का 181 हेक्टेयर वन क्षेत्र के संरक्षण हेतु एएनआर योजना के तहत वन विभाग द्वारा कंटीले तार घेरा करने 15 सौ नग फेंसिंग पोल अंबिकापुर से किसी जायसवाल ठेकेदार द्वारा तीन दिन पहले भेजा गया है. फेंसिंग पोल लोड ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 डीके 9007 तीन दिनों से भालूकोना गांव में खड़ा है.

http://सीएम योगी का बड़ा फैसला, आम लोगों पर दर्ज लॉकडाउन उल्लंघन के केस होंगे वापस

कभी वे फेंसिंग पोल खाली करते हैं तो कभी लोड करते हुए नजर आ रहा है. उपरोक्त संदर्भ में डिप्टी रेंजर भरत साहू ने कहा कि मैंने फेंसिंग पोल का निरीक्षण किया है. उक्त पोल बेहद कमजोर और गुणवत्ताविहीन है मैंने खाली करने के लिए मना कर दिया है तथा पंचनामा तैयार कर लिया है. मैं प्राप्ति रसीद उन्हें नहीं दूंगा. उपरोक्त संदर्भ में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. इस मामले में डीएफओ से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि हम गुणवत्ता देखकर माल खाली कराएंगे यदि फेंसिंग पोल खराब होगी तो उसकी जांच करेंगे.

http://IndvsEng : पहले दिन भारत का स्कोर 300/6, रोहित का शानदार शतक

जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने कहा कि भालूकोना में प्राकृतिक वन संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा फेंसिंग पोल और कंटीले तार घेरा कर सुरक्षा उपाय करने के उद्देश्य से लाखों रुपए व्यय किया जाना प्रस्तावित है पर कांग्रेस सरकार में ठेकेदारी प्रथा के तहत अपने लोगों को उपकृत करने के उद्देश्य से मटेरियल सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है. भालूकोना में वन सुरक्षा घेरा के लिए फेंसिंग पोल सप्लाई हुई है उससे बांस और लकड़ी ज्यादा मजबूत होंगे. वन विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में लकड़ी के खंबा होने के बावजूद गुणवत्ताविहीन फेंसिंग पोल क्रय किया गया है वह अत्यंत जर्जर है. उपरोक्त संदर्भ में सीसीएफ रायपुर और राज्यपाल से शिकायत पत्र भेज रही हूं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now